बिलासपुर। जिले में बर्ड फ्लू के एक मामले की पुष्टि होने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संजय अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से संक्रमण के नियंत्रण और रोकथाम के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

जानकारी के अनुसार, शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र कोनी में एवियन इन्फ्लुएंजा का संक्रमण पाया गया है। इसके बाद पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

कलेक्टर ने रिवाइज्ड एक्शन प्लान फॉर प्रिवेंशन एंड कॉन्टेनमेंट ऑफ एवियन इन्फ्लूएंजा 2021 के तहत सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। जिले में रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन किया गया है, जो संक्रमित पक्षियों को नष्ट करने, उनके सुरक्षित निपटान, निगरानी और प्रभावित क्षेत्रों में कीटाणुशोधन का कार्य करेंगी।

प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखते हुए संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने की बात कही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!