राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करंजी में हाईवा ड्राइवर और मैनेजर के बीच झगड़ा, प्रतिबंधात्मक धाराओं में की गई कार्रवाई

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करंजी में एनएच निर्माण कार्य में लगी श्री जी इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी में आपसी विवाद का मामला सामने आया है। डीजल चोरी के संदेह को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट और तोड़फोड़ तक पहुंच गया। मामले में पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 6 लोगों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि हाईवा वाहन से डीजल चोरी के शक को लेकर कंपनी के मैनेजर और ड्राइवर के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर मैनेजर द्वारा ड्राइवर के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है। इसके बाद आक्रोशित ड्राइवर ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर मैनेजर से मारपीट की तथा कार्यालय में तोड़फोड़ भी की।घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए सभी छह आरोपियों को एसडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

पुलिस ने 1) कुलदीप कुमार (23) पिता बलवीर सिंह, निवासी थाना ओछा, जिला चेनपुर, उत्तरप्रदेश 2) सोनू कुमार यादव (20) पिता सुशील यादव, निवासी मकरी, थाना भवनाथपुर 3) रामकुमार यादव (44) पिता रामजीवन यादव, निवासी थाना पोड़ी, जिला एमसीबी 4) अनिल कुमार (23) पिता कमलेश सिंह, निवासी फिरोजाबाद, उत्तरप्रदेश 5) जयवीर सिंह (42) पिता दलील सिंह, निवासी जिला इटावा, उत्तरप्रदेश 6) दीपक सिंह (24) पिता अनुरुद्ध सिंह, निवासी थाना फतेहपुर, उत्तरप्रदेश के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!