सूरजपुर: जिले के भटगांव तहसील अंतर्गत ग्राम करकोली नया में प्रशासन द्वारा अवैध रूप से भंडारित एलपीजी गैस सिलेंडरों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान महेश गुप्ता पिता नारायण गुप्ता के गोदाम से कुल 35 एलपीजी गैस सिलेंडर जब्त किए गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार गोदाम में 23 भरे हुए तथा 12 खाली सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित पाए गए। सूचना मिलने पर राजस्व, खाद्य एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और सिलेंडरों को जब्त कर लिया।जिला प्रशासन ने कहा है कि अवैध रूप से गैस सिलेंडर का भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!