अंबिकापुर: सरगुजा जिले  थाना दरिमा पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

जानकारी के अनुसार दरिमा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 3 अगस्त 2025 को वह अपने पति और नाबालिग पुत्री के साथ खेत में धान रोपने गई थी। इसी दौरान उसकी बेटी खाना खाने जाने की बात कहकर घर की ओर निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों में खोजबीन की, पर उसका कोई पता नहीं चला। प्रार्थिया ने आशंका जताई कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना दरिमा में अपराध क्रमांक 118/25 धारा 137(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए पीड़िता को आरोपी सुखलाल अगरिया पिता जगरनाथ अगरिया (24 वर्ष), निवासी अमदला, थाना लखनपुर के कब्जे से बरामद किया।महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पीड़िता का बयान दर्ज किया गया, जिसमें उसने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में धारा 87, 65(2) बी.एन.एस. एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 जोड़ते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी दरिमा निरीक्षक भरतलाल साहू, सहायक उप निरीक्षक नेतराम पैकरा, एवं प्रधान आरक्षक शत्रुधन सिंह की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!