


अंबिकापुर: सरगुजा पुलिस ने फोन पे के माध्यम से ठगी करने के मामले मे दो आरोपी देवघर झारखण्ड से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि साधना मरावी निवासी बाबूपारा ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि मोबाईल नम्बर पर किसी अज्ञात नम्बर द्वारा फोन कर फोन पे ऐप के द्वारा धोखाधड़ी कर 99998 रू छलपूर्वक आहरण कर लिया गया हैं, इस पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
इसी दौरान साइबर सेल से तकनिकी जानकारी प्राप्त कर आरोपियों की धरपकड़ हेतु पुलिस टीम देवघर झारखण्ड भेजी गई थी जहा आरोपी सचिन दास व पंकज कुमार दास दोनों निवासी देवघर झारखंड को पकड़कर घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किया गया तो फ़ोन पे के माध्यम से ऑनलाइन ठगी करना स्वीकार किया गया जिससे आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा।
































