MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां मोहम्मद जीशान पर आरोप है कि उसने खुद को यश चौहान बताकर एक महिला को प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगा। बाद में महिला के गर्भवती होने पर शादी का भरोसा दिया गया, लेकिन सच्चाई सामने आने के बाद मामला गंभीर रूप लेता चला गया। यह Indore Love Jihad Case फिलहाल इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पीड़िता के अनुसार, यह पूरा मामला हीरानगर थाना क्षेत्र का है। 33 वर्षीय महिला वर्ष 2020 में पाटनीपुरा स्थित एक कॉस्मेटिक दुकान पर आया-जाया करती थी। इस दौरान वह अक्सर सिटी वैन से सफर करती थी, जिसे जीशान चलाता था। इसी दौरान दोनों की जान-पहचान हुई। आरोपी ने खुद को यश चौहान बताकर दोस्ती बढ़ाई और शादी का प्रस्ताव रखा। भरोसा दिलाने के बाद दोनों लिव-इन में रहने लगे और शारीरिक संबंध बने।

जब महिला गर्भवती हुई तो आरोपी ने शादी का वादा किया। लेकिन बाद में जब पीड़िता की मुलाकात आरोपी के परिजनों से हुई, तब उसे पता चला कि यश चौहान नाम का कोई व्यक्ति नहीं है और उसका असली नाम मोहम्मद जीशान है। इसके बाद आरोपी ने महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि इस्लाम धर्म स्वीकार करने से इनकार करने पर उसे गर्भ में पल रहे बच्चे को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!