बलरामपुर:  कलेक्टर  राजेंद्र कटारा की अध्यक्षता में आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के राइस मिलर्स की बैठक आयोजित की गई। जिसमें धान उठाव, मिलिंग सहित अन्य प्रक्रिया को शासन के निर्देशानुसार सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने को निर्देश दिए। बैठक में जिला खाद्य अधिकारी  विनय कुजूर, जिला विपणन अधिकारी  प्रीतिका पूजा केरकेट्टा सहित जिले के राइस मिलर्स उपस्थित रहे।

कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समस्त प्रक्रियाओं का पालन करते हुए धान उठाव से लेकर मिलिंग एवं चावल जमा तक की पूरी व्यवस्था सुव्यवस्थित, समयबद्ध और पारदर्शी रूप से करे। बैठक में कलेक्टर ने गाड़ियों की आवाजाही, लोडिंग, धान उठाव एवं मिलिंग से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मिलर्स को निर्देशित करते हुए कहा कि धान परिवहन में सभी प्रक्रियाओं का सही ढंग से पालन करें। कलेक्टर  राजेंद्र कटारा ने सभी राइस मिलर्स से समन्वय और जिम्मेदारी के साथ और शासन की मंशा के अनुरूप व्यवस्था को पारदर्शी और समयबद्ध कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि किसी भी स्तर पर अनियमितता न हो सुनिश्चित करें।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!