बलौदाबाजार: शहर के तहसील कार्यालय परिसर में शुक्रवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग तहसील परिसर में स्थित डीएसपी कार्यालय की पुरानी बिल्डिंग की ओर से शुरू हुई और कुछ ही देर में तहसीलदार कार्यालय की ओर फैलने लगी।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे बलौदाबाजार के ऐतिहासिक और सबसे पुराने तहसील भवन में आग लग गई। आग की लपटें उठते देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग लगने से तहसीलदार कार्यालय और रिकॉर्ड रूम के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित हैं। मौके पर मौजूद एसडीएम प्रकाश कोरी ने बताया कि रिकॉर्ड रूम पूरी तरह सुरक्षित है और सभी जरूरी दस्तावेजों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!