कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में धमतरी और ओडिशा की सीमा पर रविवार  को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में जवानों ने 3 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है। 2 पुरुष और एक महिला नक्सली का शव बरामद किया गया है। मौके से SLR, थ्री नॉट थ्री राइफल और 12 बोर बंदूक मिली है। कांकेर SP कल्याण एलिसेला ने इसकी पुष्टि की है।


जानकारी के मुताबिक  कोतवाली थाना क्षेत्र के तियारपानी के जंगलों में मुठभेड़ हुई है। सूचना के आधार पर कांकेर DRG, BSF और गरियाबंद पुलिस सर्च ऑपरेशन पर निकली थी, तभी जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला।आशंका जताई जा रही है कि जंगल में और भी नक्सली छिपे हो सकते हैं। इलाके में रुक-रुककर फायरिंग जारी है। मारे गए 3 नक्सलियों में सीतानदी एरिया कमेटी का कमांडर श्रवण ढेर और नगरी एरिया कमेटी का डिप्टी कमांडर राजेश भी ढेर हुआ है। श्रवण पर 8 लाख, राजेश पर 5 लाख और बसंती पर 1 लाख का इनाम था।

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज  सुन्दरराज पी. ने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों और कठिन मौसम के बावजूद बस्तर में तैनात पुलिस एवं सुरक्षा बल भारत सरकार तथा छत्तीसगढ़ शासन की मंशा के अनुरूप और बस्तरवासियों की आकांक्षाओं के अनुरूप जनजीवन और संपत्ति की सुरक्षा हेतु पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं। पुलिस महानिरीक्षक ने माओवादी कैडरों से अपील की कि वे यह यथार्थ स्वीकार करें कि माओवाद समाप्ति के कगार पर है। अब समय आ गया है कि वे हिंसा का मार्ग त्याग कर सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाते हुए मुख्यधारा से जुड़ें। यदि वे अवैध और हिंसक गतिविधियाँ जारी रखते हैंए तो उन्हें कठोर परिणाम भुगतने होंगे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!