

बीजापुर: भैरमगढ़ में माओवादियों के शहीदी सप्ताह के दौरान, एक लाख के इनामी डीएकेएमएस अध्यक्ष समेत पांच माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।आत्मसमर्पण का कारण माओवादी संगठन की भेदभावपूर्ण नीति, उपेक्षा, जीवन शैली और खोखली विचारधारा से असंतुष्टि बताया गया।
इस साल 2024 में अब तक 142 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है और 310 को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा, और केरिपु ऑप्स रेंज बीजापुर के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के तहत, डीआरजी और बस्तर फाइटर के संयुक्त प्रयास और छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से प्रेरित होकर इन माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में मंगू पोटाम, पायकू तेलम, मीना तेलम, राजू तेलम, और मल्लेश पोटाम शामिल हैं।
मंगू पोटाम, जो संगठन में 1996 से सक्रिय था संगठन में उपेक्षा, भेदभाव और अत्याचार से त्रस्त होकर आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने पर इन सभी को छत्तीसगढ़ शासन की नीति के तहत 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई।






















