{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1,"effects":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

अंबिकापुर: सरगुजा  जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र के कुसुवा मुड़ा के पास एक नर हाथी का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जांच में हाथी की मौत अवैध रूप से बिछाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से होने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले कर्म कट्टरा के जंगल में 14 हाथियों का एक दल पहुंचा था। इनमें से 12 हाथी चकेरी के जंगल की ओर चले गए, जबकि दो हाथियों का पिछले एक सप्ताह से कोई पता नहीं चल रहा था। इसी बीच आज कुसुवा मुड़ा के पास एक नर हाथी का शव बरामद हुआ है।आशंका जताई जा रही है कि शिकारियों या असामाजिक तत्वों द्वारा जंगली जानवरों के शिकार के लिए जंगल में अवैध रूप से बिजली के तार बिछाए गए थे, जिसकी चपेट में आने से हाथी की जान चली गई।

वहीं, झुंड से बिछड़े दूसरे हाथी का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। विभागीय अमला मामले की जांच में जुटा हुआ है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!