सूरजपुर: सूरजपुर जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने 73 पुलिसकर्मियों का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक, उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक आरक्षक  को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस बदलाव में कई थानों के प्रभारी बदले गए हैं, वहीं बसदेई और करंजी चौकी में भी नई पदस्थापना की गई है।

आदेश के मुताबिक, निरीक्षक रंजीत प्रताप सिंह को शिकायत शाखा प्रभारी, निरीक्षक नंदकिशोर गौतम को रीडर टू एसपी और निरीक्षक रूपेश कुंतल एक्का को साइबर सेल का प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक जावेद मियाँदाद को डीसीबी, डीसीआरबी और कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी दी गई है।थाना प्रभारियों में बदलाव के तहत निरीक्षक रमेश पटेल को थाना प्रभारी रामानुजनगर, निरीक्षक सत्यनारायण देवांगन को थाना प्रभारी रमकोला, निरीक्षक मिलन सिंह को थाना प्रभारी चांदनी और निरीक्षक ढाल सिंह साहू को थाना प्रभारी जयनगर नियुक्त किया गया है।इसके अलावा, जयनगर थाना प्रभारी रहे उप निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता को चौकी प्रभारी बसदेई बनाया गया है। रमकोला थाना प्रभारी रहे उप निरीक्षक हीरालाल साहू को थाना सूरजपुर में पदस्थ किया गया है। वहीं सहायक उप निरीक्षक अरुण गुप्ता को साइबर सेल सूरजपुर से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी करंजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!