लखनऊ:  उत्तर प्रदेश से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गईं। जानकारी के मुताबिक, काफिले में शामिल पांच गाड़ियां और एक एंबुलेंस आपस में टकरा गईं। हादसे में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और सुरक्षा से जुड़े कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि, राहुल गांधी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 91 किलोमीटर माइलस्टोन के पास हुई। हादसे के दौरान राहुल गांधी लखनऊ से सुल्तानपुर जा रहे थे। इसी दौरान उनके काफिले में शामिल वाहनों के बीच टक्कर हो गई।घटना के बाद काफिले में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

बता दें कि सुलतानपुर कोर्ट में मानहानि के मामले में राहुल गांधी की आज पेशी होनी है। 8 साल पहले राहुल गांधी ने अमित शाह के ऊपर टिप्पणी की थी, जिसे लेकर कोर्ट में राहुल गांधी पेश होंगे। आज राहुल गांधी के लिए बहुत बड़ा दिन है। थोड़ी देर बार अमित शाह मानहानि मामले में राहुल गांधी की सुलतानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी होगी। सुलतानपुर की अदालत आज मानहानि केस में अपना फैसला सुनाएगी। इस दौरान राहुल खुद अदालत में मौजूद रहेंगे। राहुल गांधी लखनऊ से सुलतानपुर के लिए निकल चुके हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!