
नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ग्राम बागडोंगरी के जंगल के नीचे खुले मैदान में दबिश देकर आरोपियों के कब्जे से 1,330 नगद सहित कुल 97,330 की संपत्ति जब्त की है। जब्त सामग्री में दो मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल और ताश की गड्डियां भी शामिल हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 24 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बागडोंगरी के जंगल के नीचे खुले मैदान में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना नारायणपुर पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी और जुआ खेल रहे तीन लोगों को पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश कुमार चंदेल (35 वर्ष), निवासी बाकुलवाही; रितेश करंगा (28 वर्ष), निवासी बाकुलवाही; और दिलेश्वर कश्यप (24 वर्ष), निवासी डुमरताई के रूप में हुई है। तीनों थाना कुकड़ाझोर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
नकदी, मोबाइल और मोटरसाइकिल जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹1,330 नगद, दो मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल और जुआ खेलने में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री जब्त की है। जब्त संपत्ति का कुल मूल्य97,330 आंका गया है।पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऐश्वर्य चंद्राकर और एसडीओपी नारायणपुर अजय सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी विनीत दुबे के नेतृत्व में की गई।
नारायणपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है।



















