Festival Special Trains: त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। उधना और जयनगर के बीच दो जोड़ी अनारक्षित साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें संचालित की जाएंगी। ये ट्रेनें 18 और 25 अक्टूबर को उधना से रवाना होंगी। इनके संचालन से भोपाल और आसपास के क्षेत्रों से बिहार जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी।इन स्पेशल ट्रेनों का ठहराव भोपाल मंडल के संत हिरदाराम नगर और बीना रेलवे स्टेशनों पर भी निर्धारित किया गया है।

उधना से जयनगर जाने वाली ट्रेनों का समय

- ट्रेन संख्या 09073: उधना-जयनगर अनारक्षित स्पेशल 18 और 25 अक्टूबर, रविवार को सुबह 9:50 बजे उधना से रवाना होगी। यह मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे जयनगर पहुंचेगी। रास्ते में संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर भी इसका ठहराव रहेगा।

- ट्रेन संख्या 09071: उधना-जयनगर अनारक्षित स्पेशल 18 और 25 अक्टूबर, रविवार को दोपहर 3:45 बजे उधना से प्रस्थान करेगी। इसके मंगलवार सुबह 11:30 बजे जयनगर पहुंचने का समय निर्धारित है।

वापसी में इन तारीखों पर चलेंगी ट्रेनें

- ट्रेन संख्या 09074: जयनगर-उधना स्पेशल 20 और 27 अक्टूबर, मंगलवार को सुबह 9 बजे जयनगर से रवाना होगी। ट्रेन गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे उधना पहुंचेगी।

- ट्रेन संख्या 09072: जयनगर-उधना स्पेशल 20 और 27 अक्टूबर, मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे जयनगर से प्रस्थान करेगी। इसके गुरुवार सुबह 8:30 बजे उधना पहुंचने का समय तय किया गया है।

इन स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव

दोनों जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ठहराव वडोदरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी सहित निर्धारित स्टेशनों पर होगा। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय, ठहराव और अन्य विवरणों की पुष्टि रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या RailOne ऐप से कर लें।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!