सूरजपुर: शारदीय नवरात्रि पर्व के अवसर पर कुदरगढ़ में आयोजित मेले में श्रद्धालुओं एवं आमजन को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विभिन्न दुकानों एवं होटलों का निरीक्षण किया गया।

कलेक्टर  रेना जमील एवं उप संचालक के निर्देशानुसार अभिहित अधिकारी  पुष्पा राज चौहान तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी  दीपा साहू ने मेले में संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, उपयोग की अंतिम तिथि तथा साफ-सफाई की व्यवस्थाओं की जांच की।
निरीक्षण के दौरान एक दुकान में फ्रूट के 10 एक्सपायरी पैकेट पाए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया। साथ ही खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों को अखबार में रखकर परोसने या पैक करने से बचने तथा प्रतिष्ठानों में स्वच्छता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए।

विभागीय अधिकारियों ने मिठाइयों में केवल निर्धारित मानकों के अनुरूप अनुमत खाद्य रंगों का उपयोग करने तथा होटलों में खाद्य पदार्थ तलने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले तेल की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही बार-बार उपयोग किए गए तेल से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों के प्रति भी सचेत किया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने समझाइश स्पष्ट किया है कि आमजन के स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। मेले सहित अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में निरीक्षण एवं जांच की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!