Indore: मेरठ के चर्चित ‘नीला ड्रम हत्याकांड’ (सौरभ राजपूत मर्डर केस) में आरोपी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को मेरठ जिला एवं सत्र न्यायालय ने फांसी की सजा सुनाई है. इसी बीच इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में भी राजा की मां ने अपने बेटे के लिए न्याय की मांग दोहराई है. राजा रघुवंशी की मां ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिस तरह मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा सुनाई गई है, उसी तरह सोनम रघुवंशी को भी फांसी की सजा हो.

राजा रघुवंशी की मां ने कहा कि इस फैसले से एक मां की उम्मीद जागी है. मुस्कान-साहिल की तरह राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को भी फांसी की सजा सुनाई जाए. न्यायालय के इस फैसले से उन्हें अपने बेटे के लिए न्याय की आस जागी है. उन्होंने कहा कि दोनों मामलों में हत्या हुई है और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

अब मुझे उम्मीद जागी है – राजा रघुवंशी की मां

राजा की मां ने भावुक होते हुए कहा कि देर से ही सही, लेकिन अब उन्हें भी उम्मीद है कि उनके बेटे के हत्यारों को फांसी की सजा मिलेगी. उन्होंने न्यायालय से राजा रघुवंशी हत्याकांड में भी सख्त फैसला सुनाने की अपील की.

कोर्ट में मामला विचाराधीन

बता दें कि इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी व अन्य साथियों के साथ मिलकर शिलांग में कर दी थी और यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है. अब देखना होगा कि राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में आरोपी सोनम रघुवंशी और उसके साथियों को लेकर शिलांग कोर्ट क्या फैसला देती है.

ये है पूरे हत्याकांड की टाइमलाइन

11 मई 2025 को राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी हुई थी. 20 मई को ये दोनों मेघालय हनीमून मनाने के लिए रवाना हुए थे. 23 मई 2025 को दोनों रहस्यमयी तरीके से लापता हो गए. इसके बाद 2 जून 2025 को राजा रघुवंशी का शव गहरी खाई में मिला. 3 जून को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई. 30 अक्टूबर 2025 को शिलांग कोर्ट ने सोनम और आरोपियों पर हत्या और उसकी साजिश के आरोप तय कर दिए. इसके बाद 30 अप्रैल 2026 को सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई. 23 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की बेल रद्द कर दी और 29 जुलाई 2026 को सोनम ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया.

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!