{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1,"effects":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

बलौदाबाजार:  छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक महिला की घर के अंदर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम टोनाटार में 50 वर्षीय रोहिणी बाई बंजारे का शव घर के अंदर मिला। महिला के शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए जाने के निशान मिले हैं। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। वहीं, वारदात के बाद से महिला का पति लखन लाल लापता बताया जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हत्या की वारदात 10 और 11 अक्टूबर की दरमियानी रात की है। घटना के समय महिला और उसका पति घर में मौजूद थे। सुबह घर के अंदर महिला का शव मिलने के बाद मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देश पर थाना प्रभारी हेमंत पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। पुलिस गांव के आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और संदिग्धों की भूमिका की जांच की जा रही है।

पति के लापता होने से बढ़ा संदेह

महिला की हत्या के बाद से उसके पति लखन लाल के लापता होने के कारण पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस इस पहलू को भी ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। हालांकि, अभी तक हत्या में पति की संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है।पुलिस पारिवारिक विवाद और आपसी रंजिश समेत विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और आरोपी की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और साक्ष्य सामने आने के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!