{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

जशपुर: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लावाकेरा पुलिस चेकिंग बैरियर पर एक टाटा आईसर मिनी ट्रक से 440.63 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। गांजा मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपाकर उड़ीसा से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जशपुर पुलिस के अनुसार, डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में लावाकेरा चेकिंग पॉइंट पर एंटी नारकोटिक्स टीम और थाना तपकरा पुलिस की संयुक्त टीम वाहनों की जांच कर रही थी।इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि उड़ीसा की ओर से एक वाहन में गांजा लेकर तस्कर जशपुर सीमा में प्रवेश करने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की जांच तेज कर दी। करीब सुबह 9 बजे उड़ीसा की ओर से आ रहे टाटा आईसर मिनी ट्रक क्रमांक UP-71-T-6592 को रोककर जांच की गई।वाहन में सवार दो व्यक्तियों ने अपना नाम वसीम (28) और आसिफ (34) बताया। दोनों प्रयागराज जिले के ग्राम मुंडेरा, थाना ढूंमनगंज, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। पूछताछ में उन्होंने ट्रक में मिर्ची की बोरियां लोड होने और उसे उड़ीसा से उत्तर प्रदेश ले जाने की बात कही।पुलिस को संदेह होने पर ट्रक में रखी बोरियों की बारीकी से जांच की गई। ऊपर की तरफ मिर्ची की बोरियां रखी थीं, जिन्हें हटाने पर नीचे रखी बोरियों में टेप से लिपटे पैकेट मिले। पैकेट खोलकर जांच करने पर उनमें गांजा पाया गया।

मौके पर गवाहों की मौजूदगी में जांच करने पर 14 बोरियों से कुल 440 पैकेट गांजाबरामद हुआ। इसका कुल वजन 440.63 किलोग्राम बताया गया है। आरोपियों से गांजे से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।पुलिस ने गांजा और तस्करी में प्रयुक्त टाटा आईसर मिनी ट्रक को जब्त कर लिया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 20 लाख 31 हजार 500 रुपये, जबकि वाहन की कीमत करीब 20 लाख रुपयेआंकी गई है। इस तरह मामले में कुल 2 करोड़ 40 लाख 31 हजार 500 रुपये की जप्ती की गई।

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना तपकरा में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने गांजा उड़ीसा के बोध क्षेत्र से लेकर प्रयागराज जाने की जानकारी दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा किससे खरीदा गया था और उत्तर प्रदेश में किस व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था। तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक जनवरी 2026 से अब तक जशपुर जिले में गांजा तस्करी के 16 मामलों में करीब 1906 किलोग्राम गांज जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये बताई गई है, बरामद किया गया है। इन मामलों में **22 आरोपियों को गिरफ्तार  कर जेल भेजा गया है। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त 17 कार और एक पिकअप वाहन भी जब्त किए गए हैं।

कार्रवाई में थाना प्रभारी तपकरा निरीक्षक त्रिलोक प्रधान, निरीक्षक संदीप कौशिक, सहायक उप निरीक्षक संतोष चौरसिया, आरक्षक शिवकुमार, विनोद तिर्की सहित एंटी नारकोटिक्स टीम और थाना तपकरा पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!