कोरिया: कोरिया जिले के पटना थाना पुलिस ने प्री-मैट्रिक छात्रावास में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए टीवी, कंप्यूटर मॉनिटर, सोने-चांदी के आभूषण समेत करीब 1.80 लाख रुपये की सामग्री बरामद कर जब्त की है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 22 अप्रैल 2026 को प्री-मैट्रिक छात्रावास पटना की अधीक्षिका के आवास का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने घर में रखे सैमसंग एलईडी टीवी, कंप्यूटर मॉनिटर, सोने-चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए थे। चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 2 लाख 30 हजार 600 रुपये बताई गई थी। मामले में थाना पटना में अपराध क्रमांक 115/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने घटना में संलिप्तता स्वीकार की।पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सैमसंग एलईडी टीवी, कंप्यूटर मॉनिटर, सोने की चेन, चांदी की पायल और कान की बाली बरामद की। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महबूब रजा उर्फ बाबू (19), निवासी सरना पारा वार्ड क्रमांक 05, थाना पटना और सौरभ गुप्ता उर्फ राजा गुप्ता (24), निवासी सरना पारा वार्ड क्रमांक 05, थाना पटना के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को 29 सितंबर 2026को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। मामले में आगे की विवेचना जारी है।कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डेय सहायक उप निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह प्रधान आरक्षक सत्येंद्र तिवारीआरक्षक संदीप साय और प्रदीप साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!