{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

बलरामपुर:  मवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 12वें आरोपी को बलंगी पुलिस ने मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुमताज उर्फ बब्बू (36), निवासी उमरहर थाना जियावन, हाल मुकाम हर्रा बिरती, जिला सिंगरौली के रूप में हुई है। मामले में पुलिस अब तक कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस के मुताबिक घटना 19 मार्च 2026 की है। मुखबिर से सूचना मिली थी कि सात पिकअप वाहनों में मवेशियों को कथित रूप से क्रूरतापूर्वक भरकर बूचड़खाने ले जाया जा रहा है। तस्करों की निगरानी के लिए आगे एक सफेद रंग की ग्रैंड विटारा कार क्रमांक CG 30 G 5161 चल रही थी।सूचना के आधार पर बलंगी चौकी के सामने पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान कार के पीछे सात पिकअप वाहन आते दिखाई दिए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो कुछ वाहन कच्चे रास्ते की ओर भागने लगे। घेराबंदी और पीछा करने के दौरान दो पिकअप वाहन MP 66 ZF 2498 और MP 53 ZD 3982 को पकड़ा गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गए।जांच के दौरान दोनों पिकअप वाहनों में 07-07 नग भैंस/भैंसी क्रूरतापूर्वक भरी मिली थीं। पुलिस ने वाहनों को जब्त कर मामले में अपराध क्रमांक 26/2026 दर्ज किया। आरोपियों के खिलाफ धारा 111(1)(2) बीएनएस, छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(घ) के तहत कार्रवाई की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस ने मामले में शामिल आरोपियों से पूछताछ की, जिसके बाद अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। वहीं, अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी थी।फरार आरोपी मुमताज उर्फ बब्बू की तलाश के लिए बलंगी चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम सिंगरौली, मध्यप्रदेश भेजी गई। टीम ने उसके ग्राम हर्रा बिरती स्थित ठिकाने पर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया।पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपने पिकअप वाहन क्रमांक MP 66 G 2557 के इस्तेमाल की बात पुलिस को बताई। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!