
रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किया गया है। विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत 25 चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना में परिवर्तन किया गया है। तबादला सूची में कई जिलों के प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), सिविल सर्जन और अस्पताल अधीक्षकों के नाम शामिल हैं।
























