रायपुर: छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. बता दें में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है जिसके चलते यह आदेश जारी किया गया है. रेलवे ने रद्द ट्रेनों की सूची जारी की है.

ये ट्रेनें हुईं रद्द

आज रद्द रहने वाली ट्रेनों में रायपुर-बिलासपुर मेमू 68728 का परिचालन रद्द रहेगा. आज बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू 68734 नहीं चलेगी. आज गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू 68733 भी रद्द रहेगी. आज बिलासपुर-रायपुर मेमू 68719 का परिचालन रद्द है. आज कोरबा-रायपुर पैसेंजर 58203 नहीं चलेगी. आज रायपुर-इतवारी पैसेंजर 58206 का परिचालन रद्द रहेगा. आज रायपुर-गेवरा रोड मेमू 68746 रद्द रहेगी.

कल भी ये ट्रेनें होंगी रद्द

कल रद्द रहने वाली ट्रेनों की बात करें तो कल रायपुर-कोरबा पैसेंजर 58204 रद्द रहेगी. कल इतवारी-रायपुर पैसेंजर 58206 भी रद्द रहेगी. कल कोरबा-रायपुर मेमू 68745 का परिचालन रद्द रहेगा.

एक नजर में पढ़ें कैंसल्ड ट्रेनों का नाम

  • आज रायपुर-बिलासपुर मेमू 68728 का परिचालन रहेगा रद्द
  • आज बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू 68734 नहीं चलेगी
  • आज गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू 68733 रहेगी रद्द
  • आज बिलासपुर-रायपुर मेमू 68719 का परिचालन रद्द
  • आज कोरबा-रायपुर पैसेंजर 58203 नहीं चलेगी
  • आज रायपुर-इतवारी पैसेंजर 58206 का परिचालन रद्द
  • आज रायपुर-गेवरा रोड मेमू 68746 रहेगी रद्द
  • कल रायपुर-कोरबा पैसेंजर 58204 रहेगी रद्द
  • कल इतवारी-रायपुर पैसेंजर 58206 भी रहेगी रद्द
  • कल कोरबा-रायपुर मेमू 68745 का परिचालन रद्द रहेगा

नहीं रूकेगी ये लोकल ट्रेनें

वहीं दूसरी ओर संरक्षा एवं आवश्यक अधोसंरचना कार्यों को ध्यान में रखते हुए रायपुर रेल मंडल के रायपुर-दुर्ग सेक्शन में स्थित ‘C’ एवं ‘D’ केबिन पर कुछ मेमू पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव अस्थायी रूप से निरस्त किया गया है. यह व्यवस्था 13 सितंबर 2026 से 15 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी. इस अवधि में कई ट्रेनों का संबंधित केबिन पर ठहराव नहीं होगा.

‘C’ केबिन पर ठहराव हटाई गई गड़िया

(1) 68703 रायपुर–दुर्ग मेमू पैसेंजर

(2) 68705 रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर

(3) 68764 रायपुर–तोड़ोकी मेमू पैसेंजर

(4) 68717 रायपुर–दुर्ग मेमू पैसेंजर

(5) 68709 रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर

‘D’केबिन पर ठहराव हटाई गई गड़िया

(1) 68730 डोंगरगढ़–रायपुर मेमू पैसेंजर

(2) 68702 दुर्ग–रायपुर मेमू पैसेंजर

(3) 68704 दुर्ग–रायपुर मेमू पैसेंजर

(4) 68765 तोड़ोकी–रायपुर मेमू पैसेंजर

(5) 68708 दुर्ग–रायपुर मेमू पैसेंजर

(6) 68706 डोंगरगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!