
सूरजपुर: जिला सूरजपुर के मोहनपुर भोटकेलापारा से आमाझरिया मार्ग पर झींक नदी पर पुल नहीं होने के संबंध में कार्यपालन अभियंता ने जानकारी दी है कि झींक नदी पर पुल निर्माण कार्य लम्बाई 120.00 मी. कार्य वित्तीय वर्ष 2026-27 के मूल बजट में मांग संख्या 42/5054 (4149) योजना अन्तर्गत पुलो का निर्माण कार्य बजट मद क्र. 5658 अन्तर्गत 69.00 लाख रुपए की राशि प्रावधान के साथ सम्मिलित है। उक्त कार्य का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। वर्षाऋतु पश्चात् बोरिंग कार्य पूर्ण कराकर जी.ए.डी. एवं विस्तृत प्राक्कलन तैयार कर उच्च कार्यालय से अनुमोदन कराकर प्रशासकीय स्वीकृति की कार्यवाही हेतु शासन को प्रेषित किया जाएगा। प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत ही कार्य की निविदा कर कार्य प्रारभ किया जा सकेगा।




















