
प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी राम सूर्यवंशी के जारी आदेश के अनुसार मिली जिम्मेदारी
अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी: छत्तीसगढ़ प्रदेश असंगठित कामगार व कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक बोरकर के अनुमोदन के बाद बलरामपुर जिले की संगठनात्मक कार्यकारिणी एवं ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी की गई है। जारी सूची के अनुसार कुसमी ब्लॉक से कांग्रेस पार्टि के समर्पित कार्यकर्त्ता वार्ड क्रमांक 08 के पार्षद वाहिद अली को असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
प्रदेश कार्यालय द्वारा 29 अगस्त 2026 को जारी पत्र में जिला अध्यक्ष द्वारा प्रस्तावित जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक अध्यक्षों की सूची को प्रदेश अध्यक्ष की ओर से अनुमोदन प्रदान किए जाने की जानकारी दी गई है। पत्र में अनुमोदित पदाधिकारियों को सूचित कर संगठन के कार्यक्रमों को गति देने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके साथ ही पार्षद वाहिद अली के कुसमी ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह है। संगठन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में कुसमी क्षेत्र में असंगठित कामगारों एवं कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर विस्तार देने का कार्य किया जाएगा।



















