
अम्बिकापुर: संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें सरगुजा संभाग ने बताया कि संभाग स्तरीय ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक-पुरूष/बहुउद्देशीय कार्यकर्ता पुरूष पद, विभिन्न संस्थाओं में सहायक ग्रेड-03 एवं सहायक ग्रेड 02 के सवंर्गीय पद एवं ए.एन.एम./ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, महिला बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता-महिला नर्सिंग वर्ग के पद पर कार्यरत कर्मचारियों की 01 अप्रैल 2026 की स्थिति दर्शाने वाली अनंतिम वरिष्ठता सूची जारी कर दी गई है। जिसका जिले की वेबसाईट
https://surguja.gov.in/
में अवलोकन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि सहायक ग्रेड-03 एवं सहायक ग्रेड 02 के सवंर्गीय पद हेतु प्रकाशन की तिथि से 07 दिवस के अन्दर संबंधित कर्मचारी के द्वारा संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत कराया जाए। ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक-पुरूष/बहुउद्देशीय कार्यकर्ता पुरूष पद हेतु प्रकाशन की तिथि से 15 दिवस के अन्दर संबंधित कर्मचारी के द्वारा संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत कराया जाए एवं ए.एन.एम./ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला बहुउद्देशीय कार्यकर्ता-महिला नर्सिंग वर्ग के पद हेतु प्रकाशन की तिथि से 15 दिवस के अन्दर संबंधित कर्मचारी के द्वारा संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत कराया जाए।
कर्मचारियों की सूची पर दर्शित किसी बिन्दु पर जानकारी दर्ज होने से छूट गया हो अथवा गलत जानकारी दर्ज हो गया हो, यदि कोई विसंगतियों ही या किसी कर्मचारी का नाम सम्मिलित होने से छूट गया हो, तो ऐसी स्थिति में दर्ज विसंगतियों के सुधार या सूची में दर्ज होने से छूटे नाम को जोड़ने हेतु स्व-प्रमाण एवं स्वयं स्पष्ट कम्प्यूटराईज्ड आवेदन/अभ्यावेदन सूची प्रकाशन की तिथि से निर्धारित तिथि तक कार्यालयीन दिवस के अन्दर उचित माध्यम से अंतिम अवसर प्रदान करते हुये सबंधित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में दावा आपत्ति आवेदन प्रस्तुत की जा सकती है।



















