बलरामपुर:  बलरामपुर जिले में लगातार हो रही अतिवृष्टि और इससे प्रभावित जनजीवन को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों को 2 सितंबर 2026 को एक दिन के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से 1 सितंबर को जारी आदेश के अनुसार, जिले में हो रही भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिले के सभी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्देश जिले के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयोंपर लागू होगा। विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्यों और संस्था प्रमुखों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश को कलेक्टर की मंजूरी प्राप्त है। आदेश में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं। वहीं, सहायक संचालक जनसंपर्क कार्यालय को आदेश की जानकारी देते हुए इसके प्रकाशन के लिए भी प्रतिलिपि भेजी गई है।

बारिश के दौरान नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने, सड़कों पर पानी भरने और आवागमन प्रभावित होने की संभावनाओं को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। स्कूल बंद रहने से विद्यार्थियों को खराब मौसम में घर से स्कूल आने-जाने के जोखिम से राहत मिलेगी।

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक 3 सितंबर से विद्यालयों के संचालन को लेकर आगे का निर्णय मौसम और प्रशासनिक परिस्थितियों के अनुसार लिया जा सकता है। फिलहाल 2 सितंबर को जिले के सभी संबंधित विद्यालय बंद रहेंगे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!