
T-20 Series: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। सीरीज शुरू होने से पहले टीम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है, जबकि हार्दिक पांड्या को एक बार फिर टीम में जगह नहीं मिली है।
दिल्ली में होंगे तीनों मुकाबले
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी-20 मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 15 सितंबर और तीसरा मुकाबला 17 सितंबर को होगा। सीरीज के तीनों मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे।
श्रेयस अय्यर संभालेंगे टीम की कमान
बीसीसीआई ने सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वॉड चुना है। श्रेयस अय्यर को कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान होंगे।भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्शित राणा को शामिल किया गया है।जसप्रीत बुमराह, नीतीश कुमार रेड्डी और हर्शित राणा के मैदान पर उतरने का फैसला उनकी फिटनेस स्थिति के आधार पर किया जाएगा।
हार्दिक समेत इन खिलाड़ियों को नहीं मिला मौका
अफगानिस्तान सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को टीम में शामिल नहीं किया गया है। इसके अलावा रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन को भी 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली है।इससे साफ है कि चयनकर्ताओं ने सीरीज के लिए कुछ नए विकल्पों पर भरोसा जताया है और टीम संयोजन में बदलाव किया है।
अफगानिस्तान ने भी चुनी मजबूत टीम
अफगानिस्तान की टीम की कमान इब्राहिम जादरान के हाथों में होगी। टीम में रहमानुल्लाह गुरबाज, नूर रहमान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली,




















