
बलरामपुर। बलरामपुर जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच एक दुखद हादसे में ग्राम परसागुड़ी निवासी चैतू पिता रूकड़, उम्र लगभग 55 वर्ष, शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे परसागुड़ी से सिंगचौरा नदी पार करते समय तेज बहाव में बह गए। घटना की सूचना मोबाइल फोन के माध्यम से पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान शनिवार को चैतू का शव नदी के बहाव में बहकर किनारे की झाड़ियों में फंसा हुआ मिला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से नदी-नालों को पार करने का प्रयास न करें तथा बारिश के दौरान विशेष सावधानी बरतें।



















