पेट्रोल-डीजल :  हफ्ते के पहले दिन 24 अगस्त 2026 को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पिछले सप्ताह अमेरिका और ईरान के बीच तनाव को लेकर बातचीत के नए दौर के बाद कच्चे तेल की कीमतों में नरमी देखी गई थी। बाजार में होर्मुज जलडमरूमध्य से समुद्री शिपिंग सामान्य होने की उम्मीद का भी असर रहा।भारत में 25 मई से पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। इससे पहले सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

दिल्ली से मुंबई तक जानिए आज क्या हैं ईंधन के रेट

दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल के लिए 99.82 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं। यहां पेट्रोल के दाम दिल्ली की तुलना में अधिक बने हुए हैं।

इन बड़े शहरों में भी पेट्रोल 110 रुपये के पार

बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों में भी पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर से अधिक बनी हुई है। इन शहरों में डीजल के दाम सामान्य रूप से 100 रुपये प्रति लीटर से नीचे हैं, लेकिन हैदराबाद में डीजल 103.73 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है।

हर शहर में अलग क्यों होते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

ईंधन की कीमतों में अंतर राज्य और स्थानीय करों, परिवहन लागत तथा अन्य शुल्कों के कारण होता है। ऐसे में एक ही दिन देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल के रेट अलग हो सकते हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!