छत्तीसगढ़ :,मानसून की सक्रियता एक बार फिर तेज रहने वाली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए बारिश और गरज-चमक को लेकर चेतावनी जारी की है। अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर तेज वर्षा और वज्रपात का खतरा बना रह सकता है।

आज इन जिलों में येलो अलर्ट

रविवार को जशपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, बेमेतरा, कबीरधाम और राजनांदगांव जिले के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

23 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम

प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ गरज-चमक और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।

24 अगस्त का पूर्वानुमान

ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा के साथ बिजली चमकने और वज्रपात की स्थिति बन सकती है।

25 अगस्त को भी जारी रहेगा बारिश का दौर

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी।

26 अगस्त को फिर भारी बारिश की चेतावनी

अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। वहीं कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के साथ गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी दी गई है।

27 अगस्त को क्या रहेगा मौसम का मिजाज

प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना भी जताई गई है।

28 अगस्त तक बना रह सकता है बारिश का असर

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 28 अगस्त को भी अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि, कुछ स्थानों पर तेज बारिश की स्थिति बनने की संभावना है।

अगले कुछ दिनों में बारिश और वज्रपात की संभावना को देखते हुए लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की जरूरत है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!