{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}


अंबिकापुर:  होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज में 22 अगस्त 2026 को नवप्रवेशी छात्राओं के स्वागत के लिए सीनियर छात्राओं द्वारा भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विभिन्न संकायों की प्राध्यापक ममता कश्यप,  दिव्या सिंह, मोनिका दास एवं मनीषा बेक के मार्गदर्शन तथा प्राचार्य डॉ. सिस्टर शांता जोसेफ के संरक्षण में संपन्न हुआ।

समारोह का उद्देश्य नवागंतुक छात्राओं के प्रति स्नेह एवं अपनत्व की भावना प्रकट करना, उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देना तथा उन्हें महाविद्यालय परिवार में भावनात्मक सुरक्षा और अपनापन महसूस कराना रहा। साथ ही छात्राओं को महाविद्यालय की परंपराओं एवं वातावरण से परिचित कराया गया।कार्यक्रम की शुरुआत ईश्वर की वंदना से हुई। इसके बाद गीत-संगीत सहित विभिन्न मनोरंजक प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह और उमंग का माहौल बनाया। प्राचार्य डॉ. सिस्टर शांता जोसेफ ने छात्राओं को संबोधित करते हुए जीवन जीने की कला से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया।समारोह में विभिन्न संकायों से मिस फ्रेशर का चयन किया गया। वहीं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विजेता छात्राओं को प्राचार्य एवं उपप्राचार्य डॉ. सिस्टर मंजू टोप्पो द्वारा सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा।

स्नातक प्रथम वर्ष की छात्राओं के स्वागत के लिए तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में उपप्राचार्य डॉ. सिस्टर मंजू टोप्पो, महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। सभी के सहयोग और उत्साह से स्वागत समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!