{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

अंबिकापुर: सरगुजा जिले के सीतापुर में ज्वेलर्स कारोबारी के साथ करीब एक करोड़ रुपये की उठाईगिरी के मामले में सरगुजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में शामिल एक आरोपी को गंजाम, ओडिशा से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10 हजार रुपये नकद जब्त किए गए हैं। इससे पहले पुलिस एक अन्य आरोपी के ठिकाने से करीब 46 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर चुकी है।

मामला 26 जुलाई 2026 का है। सीतापुर निवासी ज्वेलर्स व्यवसायी अरुणदेव सोनी अपनी स्कूटी में आभूषणों से भरा बैग लेकर दुकान खोलने पहुंचे थे। दुकान का शटर खोलने के दौरान अज्ञात बदमाश स्कूटी के सामने रखा आभूषणों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। बैग में रखे सोने-चांदी के आभूषणों की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा के मार्गदर्शन तथा डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के निर्देशन में साइबर सेल और थाना सीतापुर की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल और आरोपियों के संभावित रूट के करीब 500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा तकनीकी विश्लेषण के जरिए संदिग्धों की पहचान की।

जांच में सामने आया कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार संदिग्धों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने सरगुजा, जशपुर, झारखंड और ओडिशा के विभिन्न इलाकों में आरोपियों की तलाश की। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान गंजाम, ओडिशा निवासी चंटी दास और दास नागेश्वर के रूप में हुई।

पुलिस टीम ने ओडिशा पुलिस के सहयोग से करीब 10 दिनों तक लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। पूर्व में चंटी दास के घर की तलाशी के दौरान करीब 300.92 ग्राम सोने के आभूषण, जिनकी कीमत लगभग 43 लाख रुपये, तथा करीब 1 किलो 168 ग्राम चांदी के आभूषण, जिनकी कीमत लगभग 3 लाख रुपये बताई गई, बरामद किए गए थे।

अब संयुक्त पुलिस टीम ने गंजाम से आरोपी **दास नागेश्वर, उम्र 45 वर्ष** को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ संगठित गिरोह बनाकर उठाईगिरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। उसके कब्जे से 10 हजार रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी ओडिशा के विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने मामले में संगठित अपराध से संबंधित धाराएं भी जोड़ी हैं। घटना में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी विश्लेषण और अन्य राज्यों की पुलिस से समन्वय के जरिए फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

इस कार्रवाई में साइबर सेल अंबिकापुर और थाना सीतापुर की संयुक्त पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!