{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

सूरजपुर:  कलेक्टर  रेना जमील की अध्यक्षता में आज वन, खनिज, उद्योग एवं श्रम विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं, राजस्व वृद्धि तथा विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सीएसआर मद से संचालित कार्यों तथा माइनिंग क्लोजर प्लान की समीक्षा करते हुए संबंधित कार्यों को प्राथमिकता और आवश्यकता के अनुरूप व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व वृद्धि के लिए प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने जिले में श्रमिकों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वर्ष 2026-27 में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को स्कूल शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित कर मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना का लाभ दिलाने को कहा। साथ ही चॉइस सेंटर के माध्यम से श्रमिकों की शत-प्रतिशत ई-केवाईसी कराने तथा जिला पंचायत एवं जनपद पंचायतों के समन्वय से ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिक पंजीयन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

वन विभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने वन संरक्षण के साथ विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पौधरोपण एवं जल संरक्षण गतिविधियों की सतत निगरानी पर जोर दिया। उद्योग विभाग को स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने, उद्यमियों को आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने तथा लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!