{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":2},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

अंबिकापुर:  सरगुजा पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिलेभर में “साइबर जागृति अभियान”चलाया जा रहा है। अभियान के तहत केदमा हायर सेकेंडरी स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल बरगीडीह, उर्सुलाइन हिंदी मीडियम स्कूल, मेंड्राकला हाई स्कूल और शासकीय नवीन महाविद्यालय लखनपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान करीब 1000 छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों को साइबर ठगी और ऑनलाइन अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई।

यह अभियान डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल के दिशा-निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी साइबर सेल रितेश चौधरीके नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों में युवाओं को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को OTP, UPI और QR Code फ्रॉड, फर्जी लिंक, APK फाइल, फर्जी कस्टमर केयर नंबर, सोशल मीडिया फ्रॉड, फर्जी प्रोफाइल, अनजान वीडियो कॉल, सेक्सटॉर्शन और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

पुलिस टीम ने विद्यार्थियों और नागरिकों को समझाया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, CVV, पासवर्ड या बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने, अनजान APK फाइल डाउनलोड करने और किसी के कहने पर QR Code स्कैन करने से पहले उसकी सत्यता की जांच जरूर करें।

साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराने के महत्व पर भी जानकारी दी गई। लोगों को राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930और cybercrime.gov.inके माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया समझाई गई। पुलिस ने बताया कि समय पर शिकायत करने से ठगी गई राशि को रोकने की संभावना बढ़ सकती है।

कार्यक्रम में “जागरूकता की एक सेल्फी”अभियान के तहत छात्र-छात्राओं और नागरिकों को जागरूकता QR Code की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने QR Code के साथ सेल्फी लेकर साइबर सुरक्षा का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस दौरान उर्सुलाइन हिंदी मीडियम स्कूल की प्राचार्या  रेजिना लकड़ा नवा बिहान टीम से अजय तिवारी और मंगल पाण्डेय निरीक्षक प्रदीप जायसवाल उप निरीक्षक अश्वनी दीवान, अभय तिवारी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक हर्ष कुमार सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय, राहुल केरकेट्टा, दशरथ राजवाड़ेसहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने साइबर अपराध से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका पुलिस और साइबर जागरूकता टीम ने समाधान किया। प्रतिभागियों ने स्वयं सतर्क रहने के साथ ही परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!