रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभागीय कामकाज में कसावट लाने और कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने 22 अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया है। इस संबंध में जनसंपर्क विभाग (सचिवालय) की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी तबादला सूची में वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर लिपिकीय वर्ग तक के कर्मचारी शामिल हैं। संयुक्त संचालक, उप संचालक, सहायक संचालक, सहायक सूचना अधिकारी और सहायक ग्रेड के कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।तबादला सूची के अनुसार एक संयुक्त संचालक, चार उप संचालक, पांच सहायक संचालक, सात सहायक सूचना अधिकारी, एक सहायक ग्रेड-1, दो सहायक ग्रेड-2 और दो सहायक ग्रेड-3 कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है।

सरकार के इस कदम को जनसंपर्क विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। राज्य शासन की योजनाओं, नीतियों और विकास कार्यों के प्रचार-प्रसार को अधिक प्रभावी बनाने के साथ ही क्षेत्रीय कार्यालयों की कार्यप्रणाली में भी सुधार लाने पर जोर दिया गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!