दुर्गा मंदिर प्रांगण से अटल चौक तक निकाली गई मशाल रैली, राष्ट्रीय गीत गाकर जताया सम्मान

बलरामपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) बलरामपुर द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के कथित अपमान के विरोध में रविवार को मशाल रैली निकाली गई। युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होकर दुर्गा मंदिर प्रांगण से अटल चौक तक पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया।

रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी के विरोध में भी नारे लगाए गए।

मशाल रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर राष्ट्रीय गीत के सम्मान में वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कहा कि वंदे मातरम देश की अस्मिता, गौरव और स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गीत का किसी भी प्रकार का अपमान देशवासियों की भावनाओं को आहत करता है, जिसे युवा मोर्चा कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान को सर्वोपरि बताते हुए सभी नागरिकों से उनका आदर करने की अपील की।मशाल रैली में युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!