Rajpal Yadav Property Auction Notice: बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव एक बार फिर कानूनी और आर्थिक परेशानियों के कारण चर्चा में हैं. उनके खिलाफ लंबे समय से चल रहे करोड़ों रुपये के लोन विवाद ने नया मोड़ ले लिया है. कर्ज की बकाया राशि की वसूली के लिए बैंक की तरफ से नोट‍िस जारी किया गया है. इसके तहत उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्थित उनकी दो संपत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. बताया जा रहा है कि नीलामी 9 सितंबर को प्रस्तावित है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला उस लोन से जुड़ा है. जो अभिनेता ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट और निर्देशन में बनी फिल्म के निर्माण के लिए लिया था. समय पर भुगतान नहीं होने के कारण मूल राशि पर ब्याज और अन्य शुल्क जुड़ते गए, जिससे कुल बकाया रकम 16 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गई. इस मामले में उनके परिवार के कुछ सदस्यों को भी गारंटर बताया गया है.

बैंक की तरफ से जारी सार्वजनिक नोटिस में स्पष्ट किया गया है. यदि तय समय तक बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जाता है, तो गिरवी रखी गई संपत्तियों की नीलामी कर वसूली की जाएगी. यह कदम बैंक की रिकवरी प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है.

पहले भी मुश्‍किलों का करना पड़ा सामना

गौरतलब है कि राजपाल यादव पहले से ही चेक बाउंस से जुड़े एक पुराने मामले में कानूनी कार्रवाई का सामना कर चुके हैं. उस विवाद को लेकर अदालत में कई बार सुनवाई हुई. हाल के महीनों में उन्हें कानूनी राहत पाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ा. अब संपत्ति नीलामी की कार्रवाई ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं.

रकम जमा करेंगे राजपाल यादव?

हालांकि इन कानूनी चुनौतियों के बावजूद राजपाल यादव अपने पेशेवर काम में एक्‍ट‍िव हैं. और फिल्मों की शूटिंग तथा अन्य प्रोजेक्ट्स में लगातार व्यस्त बताए जा रहे हैं. फिलहाल सभी की नजर इस बात पर है कि क्या अभिनेता तय समय के भीतर बकाया राशि का भुगतान कर पाते हैं या फिर बैंक नीलामी की प्रक्रिया पूरी करता है. इस पूरे मामले पर राजपाल यादव की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!