बलरामपुर। बलरामपुर जिले के थाना बसंतपुर पुलिस ने दो भैंसों को कथित रूप से मारते-पीटते बुचड़खाने ले जाने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों भैंसों को बरामद कर सुरक्षित कब्जे में लिया और आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।

जानकारी के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग मवेशियों को क्रूरतापूर्वक मारते-पीटते बुचड़खाने की ओर ले जा रहे हैं। सूचना पर थाना बसंतपुर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां दो व्यक्ति दो भैंसों को कथित रूप से प्रताड़ित करते हुए ले जाते मिले। पुलिस ने दोनों को रोककर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपनी पहचान अमन यादव (20 वर्ष), पिता जय प्रकाश यादव, निवासी बनारस (उत्तर प्रदेश) तथा सिकंदर (20 वर्ष), पिता मुन्ना राम, निवासी सईदपुर, गाजीपुर उत्तर प्रदेश के रूप में बताई।

पुलिस ने दोनों भैंसों को बरामद कर जब्त किया तथा आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 125/2026 के तहत पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11 एवं छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 के तहत मामला दर्ज किया। विधिक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी अमन यादव के विरुद्ध थाना बसंतपुर में पूर्व में भी अपराध क्रमांक 109/2026 के तहत पशु क्रूरता अधिनियम का मामला दर्ज है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!