CG Sawan Special Train:  सावन माह शुरू होते ही देशभर में धार्मिक यात्राओं का सिलसिला तेज हो गया है। मंदिरों और तीर्थ स्थलों की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने से ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगी है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल वे ने संबलपुर और जबलपुर के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।यह स्पेशल ट्रेन केवल एकतरफा एक फेरे के लिए संचालित की जाएगी। यात्रा के दौरान यह ट्रेन रायगढ़, चांपा, बिलासपुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर और शहडोल समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।

संबलपुर-जबलपुर स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

रेलवे की जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 08301 संबलपुर-जबलपुर स्पेशल ट्रेन 1 अगस्त शनिवार को संबलपुर स्टेशन से रवाना होगी।यह ट्रेन संबलपुर से सुबह 6:15 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद यह झारसुगुड़ा रोड स्टेशन पर सुबह 7:30 बजे, रायगढ़ पर 8:55 बजे, चांपा पर 9:53 बजे और बिलासपुर स्टेशन पर सुबह 11:00 बजे पहुंचेगी।इसके बाद ट्रेन पेंड्रारोड स्टेशन पर दोपहर 12:58 बजे, अनूपपुर पर 1:45 बजे, शहडोल पर 2:33 बजे और कटनी साउथ स्टेशन पर शाम 5:15 बजे पहुंचेगी। यात्रा पूरी करते हुए यह स्पेशल ट्रेन शाम 6:25 बजे जबलपुर स्टेशन पहुंचेगी।

ट्रेन में 22 कोच की रहेगी व्यवस्था

यात्रियों की सुविधा के लिए इस विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 2 एसएलआरडी यानी सीटिंग कम लगेज रेक और 20 स्लीपर कोच शामिल होंगे।रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय, ठहराव और अन्य जरूरी जानकारी के लिए भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी प्राप्त कर लें।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!