

बलरामपुर: बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोंधला में शासकीय भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम गोंधला के पूर्व पारा स्थित सरकारी भूमि पर कब्जे को लेकर रामप्रसाद कुशवाहा पक्ष और कामेश्वर उर्फ रामेश्वर कनौजिया पक्ष के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते दोनों पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें रामप्रसाद कुशवाहा के सिर में गंभीर चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया।घायल की चिकित्सकीय जांच (एमएलसी) और चोट की प्रकृति गंभीर पाए जाने के बाद पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 296, 351(3), 115(2), 191(3) एवं 109(1) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस नेकामेश्वर उर्फ रामेश्वर कनौजिया पिता रामसागर कनौजिया (40 वर्ष)तिलेश्वर कनौजिया पिता रामसागर कनौजिया (42 वर्ष)रवि कनौजिया पिता तिलेश्वर कनौजिया (22 वर्ष)
राजकुमारी कनौजिया पति रामसागर कनौजिया (62 वर्ष)
सीता कनौजिया पति कामेश्वर उर्फ रामेश्वर कनौजिया (37 वर्ष)ममता कनौजिया पति तिलेश्वर कनौजिया (42 वर्ष) को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।











