

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए भारतीय वन सेवा (IFS) के 7 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार रायपुर से लेकर बस्तर संभाग तक पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी तबादला सूची के मुताबिक सभी अधिकारी भारतीय वन सेवा (IFS) के हैं और उन्हें प्रशासनिक आवश्यकता के आधार पर नई पदस्थापना दी गई है। सरकार का मानना है कि इस फेरबदल से विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय और वन प्रबंधन को गति मिलेगी।













