

बलरामपुर: महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड राजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मरकाडांड़ के आंगनबाड़ी केन्द्र आमाटीकरा की आंगनबाड़ी सहायिका सावित्री सांडिल्य को लंबे समय से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण सेवा से पृथक कर दिया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि चयन समिति के अनुमोदन उपरांत संबंधित आंगनबाड़ी सहायिका को सेवा से पृथक करने की कार्रवाई की गई है।











