

बलरामपुर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई कार्यकारिणी में ग्राम बासेन निवासी एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुरेन्द्र यादव को जिला सहसंयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन तथा प्रदेश संयोजक दिनेश सिंह के निर्देशन में की गई है। सुरेन्द्र यादव की नियुक्ति पर जिलेभर के भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।नियुक्ति के बाद सुरेन्द्र यादव ने पार्टी के शीर्ष एवं जिला नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि एनजीओ प्रकोष्ठ के माध्यम से सेवा, समर्पण और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
सुरेन्द्र यादव ने इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, प्रदेश संयोजक दिनेश सिंह, जिला संगठन प्रभारी ओमप्रकाश सिन्हा, संभाग प्रभारी सुरेन्द्र साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल तथा जिला संयोजक ओमप्रकाश कुशवाहा सहित समस्त नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।











