गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: जिला कांग्रेस कमेटी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) द्वारा संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों में जिला प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति सूची प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष  गजमति भानु द्वारा जारी की गई।जारी सूची में संगठन को मजबूत बनाने और विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए कई पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं युवाओं के बीच लोकप्रिय नेता संतोष ठाकुर को युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।संतोष ठाकुर लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। पार्टी नेतृत्व ने उनकी सक्रियता, जनसंपर्क और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की है।

उनका कहना है कि संतोष ठाकुर जैसे युवा और जमीनी नेता को जिम्मेदारी मिलने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और युवा वर्ग को पार्टी से जोड़ने में मदद मिलेगी।कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई जिले में और अधिक सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं ने प्रदेश और जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!