Train hits van at Railway crossing: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में जिले में स्कूल वैन से एक ट्रेन टकरा गई, जिसमें 2 बच्चों समेत 3 लोगों की मौत हो गई है. यह हादसा गोबिंदापुर रेलवे फाटक पर स्कूल के बच्चों को ले जारी गाड़ी से हुआ है. इस हादसे में कुछ लोगों को चोट भी आई है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है. फिलहाल, यह हादसा कैसे हुआ इसको लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, रेलवे क्रासिंग पार कर रही एक स्कूल वैन से तेज रफ्तार ट्रेन की जोरदार भिड़ंत हो गई. इस जोरदार टक्कर में कुल 3 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें दो छात्र भी शामिल हैं. इस दौरान एक साइकिल सवार भी चोटिल हुआ है. जिसका इलाज चल रहा है. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए.

घायलों का इलाज जारी

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. जहां इलाज जारी है. साइकिल सवार बुजुर्ग की हालत अब स्थिर बताई जा रही है. सभी मृतकों का शव अस्पताल में रखवाया गया है. जहां से पंचनामा कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

2 बच्चों समेत 3 की मौत

फिलहाल, इस हादसे को लेकर रेलवे पुलिस ने बताया कि यह हादसा कैसे हुआ. इसकी जांच की जा रही है. घायल बच्चों पर नजर रखी जा रही है. हादसे में अब तक 2 बच्चों समेत 3 लोगों की मौत की खबर है. हादसे की असली वजह जांच के बाद ही क्लियर हो पाएगी. इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इसके साथ ही कार चालक की लापरवाही भी सामने आई है.

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!