कोरिया: जिले के नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक  हरिश राठौर  ने गुरुवार 16 जुलाई 2026 को रक्षित केंद्र का आकस्मिक भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रक्षित केंद्र परिसर, निर्माणाधीन भवन, शस्त्रागार, वाहन शाखा, स्टोर शाखा सहित अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों का अवलोकन किया और तैनात पुलिस बल की स्थिति एवं उपलब्ध संसाधनों की जानकारी प्राप्त की।

इस निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परिसर की स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन और रखरखाव की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने तथा संसाधनों के बेहतर उपयोग एवं संरक्षण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक  हरिश राठौर ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग का मुख्य उद्देश्य आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और जिले में कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखना है। इसके लिए प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को संवेदनशीलता, पारदर्शिता तथा जनसेवा की भावना के साथ कार्य करना चाहिए।उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस और आम नागरिकों के बीच बेहतर संवाद और विश्वास स्थापित करना समय की आवश्यकता है तथा पुलिस कर्मियों को अपने व्यवहार और कार्यशैली से जनता के बीच सकारात्मक संदेश देना चाहिए।

इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक नीतीश आर. नायर ने पुलिस अधीक्षक को रक्षित केंद्र की वर्तमान व्यवस्थाओं, उपलब्ध संसाधनों और आवश्यकताओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।निरीक्षण के दौरान उप पुलिस अधीक्षक श्याम मधुकर, रक्षित निरीक्षक नीतीश आर. नायर, सूबेदार  सुनील खूंटे सहित रक्षित केंद्र के सभी शाखा प्रभारी और अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!