

बलरामपुर: कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी पालन के लिए सतत अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज विकासखंड शंकरगढ़ क्षेत्र में परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।जांच के दौरान तीन पिकअप वाहनों में नियमों के विरुद्ध सवारियों का परिवहन करते पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। एक पिकअप वाहन पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। जबकि दो पिकअप वाहनों को शंकरगढ़ थाना में जप्त किया गया। और नियमानुसार 16 हजार रुपये का जुर्माना लिया गया जांच अभियान के दौरान कुल 21 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान सभी पिकअप वाहन मालिकों एवं चालकों को सख्त हिदायत दी गई कि मालवाहक वाहनों में सवारियों का परिवहन न करें। ऐसा करना न केवल मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।











