सूरजपुर: कलेक्टर  रेना जमील के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सूरजपुर एवं तहसीलदार द्वारा राजस्व निरीक्षकों (आरआई) एवं पटवारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में एग्रीस्टैक पंजीयन को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने सभी पटवारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने हल्कों में पारा-मोहल्लों में मुनादी कराकर किसानों को जागरूक करें तथा कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) एवं संबंधित अधिकारियों के समन्वय से कार्य करें। जिन किसानों का अब तक पंजीयन नहीं हुआ है, उनके घर-घर जाकर संपर्क कर हर पात्र किसान का एग्रीस्टैक पंजीयन हर हाल में सुनिश्चित करें।

बैठक में नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन सहित लंबित राजस्व प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें।इसके अलावा बैठक में राजस्व विभाग से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा करते हुए शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!