

बलरामपुर: बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन में क्रूरतापूर्वक भैंसों को भरकर ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन भैंस और तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन जब्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 7 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ पशु तस्कर पिकअप वाहन क्रमांक UP61 BT 8960 में पशुओं को ठूंस-ठूंस कर भरकर उत्तर प्रदेश स्थित बूचड़खाने की ओर ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर बसंतपुर पुलिस ने थाना गेट के सामने नाकाबंदी कर वाहन की जांच की।जांच के दौरान पुलिस ने पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें तीन भैंसों को अमानवीय तरीके से भरकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन यादव (20 वर्ष), निवासी मुरदीखुटान, थाना सिंधौरा, जिला वाराणसी (उ.प्र.)तथा साहिल कुमार (20 वर्ष), निवासी पहाड़पुर हलधर दौलतपुर, थाना सैदपुर, जिला गाजीपुर (उ.प्र.) के रूप में हुई है।आरोपियों के विरुद्ध थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 109/2026 के तहत छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6 और 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1-घ) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में प्रशिक्षु उप निरीक्षक मनीष साहू प्रधान आरक्षक विनोद सागर तथा आरक्षक विवेक कुमार** की महत्वपूर्ण भूमिका रही।










